Posts

Showing posts with the label दीपक

फ़ौजी का सम्मान

Image
     फौजी का सम्मान फौजी का सम्मान करोगे,दिल में आग लगा कर देखो । मिट्टी की खुशबू को पहली,बारिश में तुम पाकर देखो । पग में एक कांटा चुभ जाए,दर्द को गले लगाकर देखो । तपती गर्मी रात अंधेरी जंगल,में कदम बढ़ा कर देखो । हाथ अकड़ गए पांव जमे हैं,इस मौसम में जाकर देखो । फौजी का सम्मान करोगे,दिल में आग लगा कर देखो।   बर्फीली ठंडी रातों में,दीपक एक जला कर देखो । खरपतवार और जंगल में तुम,कुछ दिन जरा बीता कर देखो । अन्न जल के बिना एक दिन तुम,दुश्मन से टकरा कर देखो । सेना में कुछ दिन की सेवा,देश हित में पाकर देखो । ए.सी में बैठ कर कोसने वाले,गर्मी में बदन जला कर देखो । फौजी का सम्मान करोगे,दिल में आग लगा कर देखो । तिरंगे की चाह में कुछ दिन,जीवन जरा बिता कर देखो । सनसनाती गोली की गति को,थोड़ा कान लगा कर देखो । सामने दुश्मन मौत लिए है,उससे आंख मिलाकर देखो । भारत की मिट्टी के खातिर,जान की बाजी लगाकर देखो । मरते-मरते चार मारूंगा,ऐसा जज्बा ला कर देखो । फौजी का सम्मान करोगे,दिल में आग लगा कर देखो । सिली माचिस पास हमारे,उससे आग जला कर देखो । मातृभूमि की रक्षा खातिर,थोड...