चिंतन

                           चिंतन

चलो आज बच्चों को पढ़ाये, इंग्लिश स्कूल में नाम लिखाये।

पर ऐसा करने से पहले थोड़ा चिंतन करते जाये।

मैकॉले की शिक्षा से क्या भारत अपना गौरव पाये।

हम सब एक चिंतन कर ऐसा आने वाला चित्र बनाये।

क्या भारत वो भारत होगा या गुलामी घर कर जाये।

तन की गुलामी से छुटे पर मन की गुलामी छुट न पाये।

पुरखों ने कुछ की हैं ग़लती, उनसे क्यों हम ताल मिलाये।

आज ख़ुद में ये चिंतन कर ले, बच्चों को संस्कार दिलाये।

छोड़ स्कूल अंग्रेजी वाली वापिस हम गुरुकुल में जाये।

शिक्षा और संस्कार जहाँ था,वैसा भारत फिर से पाये।

चलो आज बच्चों को पढ़ाये, इंग्लिश स्कूल में नाम लिखाये।

पर ऐसा करने से पहले थोड़ा चिंतन करते जाये।


      अनिल कुमार मंडल

लोको पायलट/ग़ाज़ियाबाद

       9205028055

Comments